अब तक 50 आवेदन जमा

Published at :24 Oct 2013 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक 50 आवेदन जमा

– सुनील कुमार – 23 घाटों के लिए आवेदन की तिथि 28 तक चार घाटों के लिए नहीं पड़ा है एक भी आवेदन चमन सिंह के नाम पर आवेदकों को किया जा रहा है गुमराह लातेहार : जिले के 23 बालू घाटों की नीलामी के लिए कुल 50 आवेदन जिला खनन कार्यालय में जमा हो […]

विज्ञापन

– सुनील कुमार –

23 घाटों के लिए आवेदन की तिथि 28 तक

चार घाटों के लिए नहीं पड़ा है एक भी आवेदन

चमन सिंह के नाम पर आवेदकों को किया जा रहा है गुमराह

लातेहार : जिले के 23 बालू घाटों की नीलामी के लिए कुल 50 आवेदन जिला खनन कार्यालय में जमा हो चुका है. नीलामी की तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित है. इसके पूर्व नीलामी की तिथि 22 अक्तूबर निर्धारित थी, जिसे रद्द कर दिया गया था.

हेरहंज, सलक्ष्या, बारी तथा बरवाटोली के चार बालू घाट की नीलामी हेतु एक भी आवेदन अब तक नहीं पड़ा है. बताया जाता है कि चमन सिंह नामक किसी ठेकेदार के नाम पर अन्य आवेदकों को यह कह कर गुमराह किया जा रहा कि सभी घाटों की नीलामी इस बार डाक बोल कर वे ही खरीदेंगे.

क्या है नीलामी की प्रक्रिया: बालू घाट की बंदोबस्ती हेतु पूर्व से स्थानीय सहयोग समितियों को प्राथमिकता दी जाती रही है तथा ग्राम सभा के माध्यम से घाट की बंदोबस्ती होती रही है. यद्यपि 29 अप्रैल 13 को राज्य सरकार ने पूर्व की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को रद्द कर ओपेन डाक के माध्यम से नीलामी का निर्णय लिया है.

हालांकि 29 जून 2012 को राष्ट्रपति शासन में ग्रामसभा के माध्यम से बालू घाट की नीलामी का निर्णय लिया गया था. लेकिन उक्त निर्णय को निरस्त कर नया ओपेन डाक वाला निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि लातेहार जिला को पांचवी अनुसूची के पारा छह के तहत अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया गया है. तथा यहां आदिवासी बेरोजगारी की बहुलता वाली सहकारी सहयोग समितियों के माध्यम से बालू घाट की बंदोबस्ती अथवा नीलामी करने का सरकारी आदेश है.

क्या कहते हैं अधिकारी : जिला खनन पदाधिकारी विशेश्वर राम का कहना है कि 2001 से यहां बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है. इसके लिए 28 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. जिले में कुल 23 घाट चिह्न्ति हैं. इसके अलावा भी और कई घाट है जहां बालू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola