ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, सड़क जाम

हेरहंज (लातेहार) : बालूमाथ–हेरहंज–पांकी मुख्य पथ पर तेतरिया नाला के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेलर (ओआर14एन– 6692) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क के बीचोंबीच ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से वहां जाम लग गया. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर बोकारो से सीमेंट लेकर डालटनगंज जा रहा था. चालक मनोज यादव व उपचालक पप्पू […]
हेरहंज (लातेहार) : बालूमाथ–हेरहंज–पांकी मुख्य पथ पर तेतरिया नाला के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेलर (ओआर14एन– 6692) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क के बीचोंबीच ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से वहां जाम लग गया.
जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर बोकारो से सीमेंट लेकर डालटनगंज जा रहा था. चालक मनोज यादव व उपचालक पप्पू यादव ने बताया कि ट्रेलर पर 27 टन माल लदा है. उक्त स्थान पर टेलर चढ़ नहीं पाया और असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. समाचार लिखे जाने तक यात्री बसें व मालवाहक ट्रक जाम में फंसे थे. पुलिस जाम स्थल पर नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




