गांधी व शास्त्री के सपनों को साकार करें

Updated at : 03 Oct 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी व शास्त्री के सपनों को साकार करें

चंदवा : शहर समेत ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ देवानंद राम के नेतृत्व में कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया. तत्पश्चात राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर बीडीओ के अलावा जितेंद्र पाठक, संतोष कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद […]

विज्ञापन
चंदवा : शहर समेत ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ देवानंद राम के नेतृत्व में कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया. तत्पश्चात राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर बीडीओ के अलावा जितेंद्र पाठक, संतोष कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
उधर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन अरुणा लकड़ा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षक रामटहल साहू, रंजन विश्वकर्मा, श्वेता कुमारी व ममता कुमारी ने राष्ट्रपिता व शास्त्री जी के जीवन पर चर्चा की. स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत आंबेडकर नगर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सफाई अभियान चलाया.
मौके पर सविता टोप्पो, राजन राम, कांति कुजूर, पुनीता लकड़ा, पदमिनी टोप्पो, उर्मिला देवी, रीता देवी व छात्राएं मौजूद थीं. इधर, कांग्रेसियों समेत बुद्धिजीवियों की नेताजी सुभाष चौक पर गोष्ठी हुई. अध्यक्षता भुनेश प्रसाद व संचालन रामयश पाठक ने किया. रघुपति राघव राजा राम व सर्वधर्म प्रार्थना की गयी. लोगों से गांधी व शास्त्री जी के सपनों को साकार करने का आह्वान किया गया.
इस अवसर पर श्रीराम शर्मा, निर्बल भारती, असगर खां, गणेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, मनीष भारती, मुकेश सिंह, महेंद्र उरांव, रमेंद्र चौधरी, कैलाश बैठा समेत कई लोग मौजूद थे. झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा कार्यालय में भी गांधी जयंती मनायी गयी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, सतेंद्र प्रसाद, अरुण साहू, रामनाथ गुप्ता, महेंद्र साहू, मुरली प्रसाद, विनोद कुमार बिनू, अजय चौधरी, बनवारी प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola