आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल

मनिका : प्रखंड मुख्यालय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार की रात मारपीट हुई. मामले को लेकर मनिका थाने में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में घायल अनिल बैठा ने बताया कि बुधवार को वह दुकान से लौट रहा था कि ननकू मांझी व उसके पुत्र दीपक ने मारपीट शुरू कर […]
मनिका : प्रखंड मुख्यालय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार की रात मारपीट हुई. मामले को लेकर मनिका थाने में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में घायल अनिल बैठा ने बताया कि बुधवार को वह दुकान से लौट रहा था कि ननकू मांझी व उसके पुत्र दीपक ने मारपीट शुरू कर दी.
शोर सुन कर उसका बड़ा भाई सुनील बैठा व बहन सुनीता कुमारी गयी तो इनलोगों को भी उनलोगों ने पीटा. मारपीट में तीनों भाई–बहन के सिर में चोट लगी है. बुधवार की रात तीनों ने ननकू मांझी व दीपक कुमार के विरुद्घ मामला दर्ज कराया है. उधर ननकू मांझी का आरोप है कि उक्त लोग उसकी पत्नी को डायन कह कर प्रताड़ित करते थ़े बुधवार की रात्रि में मारपीट करने आये थे इसी क्रम में दोनो पक्षों में मार पीट हुई.
मारपीट में ननकु मांझी के सिर में भी चोटें आयी है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका में कराया गया. थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




