उग्रवादियों ने पुल निर्माण रोका

Published at :17 Oct 2013 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों ने पुल निर्माण रोका

मनिका : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुरूंद गांव में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों ने पुल का निर्माण कार्य रोक दिया है. गांव के कानागाढ़ा में पुल निर्माण का कार्य लातेहार जिला परिषद कार्यालय से 22 लाख की लागत से कराया जा रहा है. निर्माण भाजपा जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर यादव की ओर […]

विज्ञापन

मनिका : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुरूंद गांव में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों ने पुल का निर्माण कार्य रोक दिया है. गांव के कानागाढ़ा में पुल निर्माण का कार्य लातेहार जिला परिषद कार्यालय से 22 लाख की लागत से कराया जा रहा है.

निर्माण भाजपा जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर यादव की ओर से किया जा रहा है. मंगलवार को 30 से 35 की संख्या में उग्रवादी कार्यस्थल पर पहुंचे. उग्रवादियों ने ढलाई के लिए की जा रही सेटरिंग को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद उग्रवादी कामेश्वर यादव को खोजते हुए उनके घर पर पहुंचे.

कामेश्वर यादव के नहीं मिलने पर कार्यस्थल पर मौजूद मुंशी सीताराम यादव (कुरूंद निवासी) को काम नहीं करने की बात कह कर चले गये. बताया जाता है कि उग्रवादियों ने लेवी की मांग को लेकर पुल निर्माण का कार्य रोका है. हालांकि पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola