पहचान पत्र बनाने का काम रोकें
Updated at : 16 Sep 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : जिला परिषद की बैठक समाहरणालय सभागार में अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुई. पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. इस क्रम में पाया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्रों का पहचान पत्र बनाने के लिए बिना किसी विभागीय आदेश […]
विज्ञापन
लातेहार : जिला परिषद की बैठक समाहरणालय सभागार में अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुई. पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. इस क्रम में पाया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्रों का पहचान पत्र बनाने के लिए बिना किसी विभागीय आदेश के ही पलामू जिला की एक संस्था को दे दिया गया था.
उक्त संस्था द्वारा पहचान पत्र बनाने के एवज में छात्रों से राशि लिए जाने की बात कई सदस्यों ने बैठक में प्रमुखता से उठायी. अध्यक्ष ने डीएसइ कमलेश कुमार तिवारी से इस संबंध में पूरी जानकारी ली. उन्होंने तत्काल पहचान पत्र बनाने का काम रोकने का निर्देश डीएसइ को दिया. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग समेत सभी विभागों से चलाये जा रहे विकास कार्य की समीक्षा की गयी.
मौके पर उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, जिप सदस्य रघुपाल सिंह, रामदेव सिंह, शिल्पा कुमारी, इग्नेशिया गिद्ध, नीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय, उप प्रमुख समशुल होदा, अजय यादव, आइटीडीए निदेशक सत्येंद्र तिवारी, सिविल सर्जन डॉ कलाचंद सिंह मुंडा, मनिका विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




