डीआरडीए निदेशक ने की रिश्वत मामले की जांच

Updated at : 16 Sep 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरडीए निदेशक ने की रिश्वत मामले की जांच

बारियातू. डीआरडीए लातेहार के निदेशक संजय भगत मंगलवार को बारियातू पहुंचे. यहां से वे डाढ़ा पंचायत गये. कई विकास योजनाओं की जांच व निरीक्षण किया. लाभुक एबून खातून, मो सत्तार, जगदीश उरांव, भुलनी देवी, मंजू देवी, सुगिया देवी, शोमा राम, राजेश उरांव, अनिता देवी समेत अन्य से इंदिरा आवास योजना में रिश्वत की बात पूछी. […]

विज्ञापन
बारियातू. डीआरडीए लातेहार के निदेशक संजय भगत मंगलवार को बारियातू पहुंचे. यहां से वे डाढ़ा पंचायत गये. कई विकास योजनाओं की जांच व निरीक्षण किया. लाभुक एबून खातून, मो सत्तार, जगदीश उरांव, भुलनी देवी, मंजू देवी, सुगिया देवी, शोमा राम, राजेश उरांव, अनिता देवी समेत अन्य से इंदिरा आवास योजना में रिश्वत की बात पूछी. सभी लाभुकों ने इससे इनकार किया. इसके बाद श्री भगत आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. वहां बच्चों का भोजन बन रहा था.
पूछताछ के बाद जन वितरण प्रणाली दुकान संख्या 69/09 गये. निरीक्षण किया. खाद्यान्न व केरोसिन की जानकारी ली. मालूम हो कि 21 जुलाई को डाढ़ा पंचायत के किसी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में मुखिया सुरेश उरांव पर आवास देने के एवज में रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था. इसी मामले की जांच करने निदेशक पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि 2014-15 में स्वीकृत आवास योजना में प्रखंड कार्यालय से जिस लाभुक का भुगतान के लिए प्रक्रिया किया गया है उन सबका पेमेंट प्रोसेस भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola