तीन माह में बनेगा तुबेद पुल

Updated at : 12 Sep 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह में बनेगा तुबेद पुल

उपायुक्त के दौरे से ग्रामीणों मे हर्ष लातेहार : उपायुक्त बालमुकंद झा ने शुक्रवार को अधूरे तुबेद नदी पुल का निरीक्षण किया. उपायुक्त के पहुंचने की खबर सुन कर वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये. उपायुक्त ने कहा कि तीन माह में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर सड़कों को दुरुस्त कर दिया […]

विज्ञापन
उपायुक्त के दौरे से ग्रामीणों मे हर्ष
लातेहार : उपायुक्त बालमुकंद झा ने शुक्रवार को अधूरे तुबेद नदी पुल का निरीक्षण किया. उपायुक्त के पहुंचने की खबर सुन कर वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये. उपायुक्त ने कहा कि तीन माह में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर सड़कों को दुरुस्त कर दिया
जायेगा. हालांकि निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के उपस्थित नहीं रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. दौरे में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, कनीय अभियंता ब्रजेश राय व विनोद सिंह आदि शामिल थे.
2009 से बंद है कार्य : तुबेद नदी पर पुल का निर्माण कार्य जून 2009 से बंद है. राज्य संपोषित योजना के तहत 205.657 लाख रुपये की लागत से तुबेद नदी पर पुल बनाया जाना था.
2006-07 में निविदा आमंत्रित करने के बाद कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लातेहार द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया. 135.449 लाख रुपये खर्च कर पुल के पीलरों को खड़ा कर दिया गया, लेकिन ढलाई नहीं की गयी. तब से निर्माण कार्य बंद है. बताया जाता है कि नक्सलियों के फरमान के कारण उक्त पुल का निर्माण कार्य बंद है. पीलर में लगे छड़ चोरों द्वारा काट लिये गये हैं.
ग्रामीणों ने रखी समस्या
उपायुक्त के निरीक्षण के क्रम में डीही व मुरुप समेत कई गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी. कहा कि इस वर्ष अपेक्षित बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसल सूख रही है. उन्होंने उपायुक्त से गांव में चल कर नुकसान का जायजा लेने का आग्रह किया. ग्रामीणों के आग्रह पर उपायुक्त ने लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता विनोद कुमार सिंह को गांव भेजा और नुकसान का आकलन कर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola