48 घंटे बाद बिजली आयी, फिर गुल

Published at :09 Oct 2013 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे बाद बिजली आयी, फिर गुल

चंदवा : प्रखंड में लोगों को दो दिन बिजली के दर्शन नहीं हुए. रविवार की दोपहर बाद से गुल हुई बिजली मंगलवार की दोपहर आयी, इसके बाद फिर गुल हो गयी. पर्व–त्योहार के दिन में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पूजा बाजार अंधेरे में डूबा हुआ है. विद्युत […]

विज्ञापन

चंदवा : प्रखंड में लोगों को दो दिन बिजली के दर्शन नहीं हुए. रविवार की दोपहर बाद से गुल हुई बिजली मंगलवार की दोपहर आयी, इसके बाद फिर गुल हो गयी. पर्वत्योहार के दिन में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पूजा बाजार अंधेरे में डूबा हुआ है.

विद्युत आधारित धंधे ठप पड़ गये हैं. बिजली आपूर्ति का आलम यह है कि अन्य दिनों में भी महज दोतीन घंटे ही बिजली रह पाती है. ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह का आश्वासन प्रखंड में खोखला साबित हो रहा है. पिछले एक पखवारे से बिजली की हालत खराब है. विद्युत शक्ति उपकेंद्र का काम संवेदक द्वारा अब तक पूर्ण नहीं किया जा सका है.

चंदवा सह बालूमाथ के जेइ मुख्यालय में नहीं रहते. सप्ताह में कभीकभार बिजली की तरह ही उनके दर्शन होते है. कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार से इस संबंध में जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

उपभोक्ता मंच के अवध राम, पुनीत भगत, आशा देवी समेत सदस्यों ने कहा कि लातेहार जिला मुख्यालय में बिजली नहीं रहने पर अधिकारी हायतौबा मचा देते हैं, लेकिन चंदवा, बालूमाथ, बारियातू हेरहंज में बिजली नहीं है तो कोई देखने वाला भी नहीं. मंच ने उपायुक्त आराधना पटनायक से पहल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola