निर्माण की बाट जोह रहा अवसाने पुल

Updated at : 14 Jul 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण की बाट जोह रहा अवसाने पुल

बरवाडीह. बरवाडीह व चैनपुर प्रख्ंाड के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़नेवाला अवसाने पुल चार वर्ष पहले बह गया था. इसका अब तक निर्माण नहीं कराया गया है. पुल नहीं रहने से बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि समीपवर्ती चैनपुर व भंडरिया प्रख्ंाड के लोगों […]

विज्ञापन

बरवाडीह. बरवाडीह व चैनपुर प्रख्ंाड के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़नेवाला अवसाने पुल चार वर्ष पहले बह गया था. इसका अब तक निर्माण नहीं कराया गया है. पुल नहीं रहने से बरसात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि समीपवर्ती चैनपुर व भंडरिया प्रख्ंाड के लोगों को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती थी.

बरसात के दिनों में लोगों को तैर कर या फिर नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी. ग्रामीणों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को तत्कालीन विधायक इंदर सिंह नामधारी ने कोयल नदी पर हुंटार ग्राम के पास, खडिया बासंडीह ग्राम के पास व अंतिम में केचकी अवसाने के पास नदी पर पुल निर्माण करा कर पूरी की थी. पुल बनने के बाद लोगों को काफी सुविधा हुई. लेकिन चार वर्ष पूर्व बारिश में अवसाने पुल बह गया. बरसात में परेशानी को देखते हुए लोगों ने क्षेत्र के विधायक से पुल का निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola