संयोजिका व रसोइया को स्थायी करे सरकार: कन्हाई

12 लेट-1- संयोजिका व रसोइया को संबोधित करते कन्हाई सिंह.लातेहार. झारखंड प्रदेश रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघ, लातेहार की बैठक कन्हाई सिंह की अध्यक्षता में माको डाक बंगला मंे हुई. बैठक में श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक राज्य के तर्ज पर झारखंड राज्य में संयोजिका व रसोइया की सेवा स्थायी करनी चाहिए. उन्होंने कहा […]
12 लेट-1- संयोजिका व रसोइया को संबोधित करते कन्हाई सिंह.लातेहार. झारखंड प्रदेश रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघ, लातेहार की बैठक कन्हाई सिंह की अध्यक्षता में माको डाक बंगला मंे हुई. बैठक में श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक राज्य के तर्ज पर झारखंड राज्य में संयोजिका व रसोइया की सेवा स्थायी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में रसोइया संयोजिका को नौ हजार रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाता है. जबकि झारखंड के रसोइया व संयोजिका को मात्र 833 रुपये दिया जाता है. कहा कि इस मांग को लेकर 14 जुलाई को धरना व 30 जुलाई को जिला मुख्यालय में रैली व प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. वहीं माले के प्रखंड प्रभारी गोपाल प्रसाद ने संयोजिका रसोइया का पांच लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की. मौके पर तरवाडीह उपमुखिया राम गणेश सिंह, मिथिलेश सिंह, भागवत सिंह समेत काफी संख्या में संयोजिका रसोइया व माता समिति के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




