चाहते हैं समृद्धि , तो रोकें जनसंख्या वृद्धि

Updated at : 11 Jul 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
चाहते हैं समृद्धि , तो रोकें जनसंख्या वृद्धि

फोटो फाइल : 11 चांद 5 : कार्यक्रम में उपस्थित लोग. चंदवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हरेन चंद्र महतो ने कहा कि अगर चाहते हैं समृद्धि, तो रोके जनसंख्या वृद्धि. परिवार नियोजन अपना कर कार्यक्रम को सफल बनायें. उन्होंने जन संख्या नियंत्रण के स्थायी व अस्थायी उपायों पर चर्चा की. बंध्याकरण व नसबंदी […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : 11 चांद 5 : कार्यक्रम में उपस्थित लोग. चंदवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हरेन चंद्र महतो ने कहा कि अगर चाहते हैं समृद्धि, तो रोके जनसंख्या वृद्धि. परिवार नियोजन अपना कर कार्यक्रम को सफल बनायें. उन्होंने जन संख्या नियंत्रण के स्थायी व अस्थायी उपायों पर चर्चा की. बंध्याकरण व नसबंदी को सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन पर विस्तार से प्रकाश डाला. डॉ महतो विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर अस्पताल परिसर में आहूत स्वास्थ्य मेला पखवारा में बोल रहे थे. इसके पूर्व डॉ महतो व मुखिया संगीता लकड़ा ने दीप जला कर मेला का उदघाटन किया. मुखिया ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है. जरूरी है पुरूष नसबंदी व महिला बंध्याकरण को अपनाएं. मौके पर प्रखंड लेखा प्रबंधक मीरा केसरी, एएनएम अंजनी कुमारी मिंज, लैब टैक रवि मिश्र, भोला समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola