उप सचिव ने किया स्कूल का निरीक्षण

Updated at : 09 Jul 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
उप सचिव ने किया स्कूल का निरीक्षण

फोटो फाइल : 9 चांद 4 : स्कूल में जांच करते अधिकारी.बारियातू. गुरुवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बारियातू समेत कई स्कूलों का ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप सचिव अंजना राम व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार मल्लिक ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एमडीएम, शौचालय, अग्निशमन यंत्र व परिसर का जायजा लिया. ग्रामीण […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : 9 चांद 4 : स्कूल में जांच करते अधिकारी.बारियातू. गुरुवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बारियातू समेत कई स्कूलों का ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप सचिव अंजना राम व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार मल्लिक ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एमडीएम, शौचालय, अग्निशमन यंत्र व परिसर का जायजा लिया. ग्रामीण मनीष प्रसाद, लाल बहादूर उरांव व प्रकाश प्रजापति से उनके घर के शौचालय के संबंध में पूछा. कई जानकारी ली. श्री राम ने बताया कि जांच रिपोर्ट वे आला अधिकारी को सौपेंगे. नाग ने घर में डाला डेरा बारियातू . प्रखंड के गोनिया पंचायत अंतर्गत डगबंधी टोला स्थित फुलमनी मसोमात के घर में पिछले तीन दिन से एक नाग सांप ने डेरा डाल रखा है. गृह स्वामी की मानंे, तो वह देखने पर फन जोड़ कर खड़ा हो जाता है. साथ ही पकड़ने व छूने पर सांप कुछ नहीं करता. स्थानीय लोग इसे कोई चमत्कार समझ रहे हैं. भयवश फुलमनी अपने घर में नहीं रह रही है. आस-पास के लोग सांप देखने पहुंच रहे हैं. पूजा-पाठ व धूप -अगरबत्ती जला कर नाग देव का नमन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola