भूमि पट्टा वितरण में गड़बड़ी की शिकायत

Updated at : 09 Jul 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि पट्टा  वितरण में गड़बड़ी की शिकायत

तसवीर-9 लेट-1- समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण)लातेहार. सदर प्रखंड के कैमा ग्राम के करीब 50 ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि कैमा गांव में वनाधिकार के तहत भूमि पट्टा वितरण में गड़बड़ी की गयी है. पट्टा वैसे लोगों को दिया गया है, जो संपन्न हैं और […]

विज्ञापन

तसवीर-9 लेट-1- समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण)लातेहार. सदर प्रखंड के कैमा ग्राम के करीब 50 ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि कैमा गांव में वनाधिकार के तहत भूमि पट्टा वितरण में गड़बड़ी की गयी है. पट्टा वैसे लोगों को दिया गया है, जो संपन्न हैं और जिनके पास पहले से भूमि है. ग्रामीणों ने कहा कि वे वहां वर्षों से जोत- कोड़ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पट्टा नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने संपन्न लोगों को दिये गये पट्टों को रद्द करने एवं उक्त भूमि पर पौधा रोपण कराने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब वहां भूमि नहीं चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola