ओके...मामलों के निष्पादन में कोताही न बरतें

Updated at : 09 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...मामलों के निष्पादन में कोताही न बरतें

तसवीर-9 लेट-2- उपस्थित अधिकारी)लातेहार. समाहरणालय सभागार में सीपी ग्राम के कार्यों के निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रशिक्षण में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित […]

विज्ञापन

तसवीर-9 लेट-2- उपस्थित अधिकारी)लातेहार. समाहरणालय सभागार में सीपी ग्राम के कार्यों के निष्पादन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रशिक्षण में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित विभागांे के अलावा लाइजनिंग विभागांे के पदाधिकारियों ने भाग लिया. मुख्यमंत्री कार्यालय एवं राजभवन से आने वाले मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोताही नही बरतने एवं ससमय निष्पादन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी एनआइसी के डीआइओ दीपक कुमार द्वारा दी गयी. उपायुक्त ने कहा कि सीपी ग्राम प्रशासन को जबावदेह व इसमें पारदर्शिता लाने हेतु सरकार स्तर का मानिटरिंग सिस्टम है. उन्होंने सभी विभागांे के पदाधिकारियों को अपने यहां नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर की मदद से या स्वयं मामलों का त्वरित निष्पादन कर संबंधित व्यक्ति को आनलाइन सूचित करने का भी निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola