हेरहंज की युवती का शव लाने टीम गयी दिल्ली

Updated at : 08 Jul 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
हेरहंज की युवती का शव लाने टीम गयी दिल्ली

एसडीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारीप्रतिनिधि, लातेहारअनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने प्रेस वार्ता में बताया कि हेरहंज प्रखंड के मासिलौंग ग्राम की एक युवती की मौत नोयडा (दिल्ली) में हो गयी थी. उसका शव लातेहार लाने का प्रयास किया जा रहा है. एसडीओ ने बताया कि एक टीवी चैनल पर प्रसारित खबर […]

विज्ञापन

एसडीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारीप्रतिनिधि, लातेहारअनुमंडल पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने प्रेस वार्ता में बताया कि हेरहंज प्रखंड के मासिलौंग ग्राम की एक युवती की मौत नोयडा (दिल्ली) में हो गयी थी. उसका शव लातेहार लाने का प्रयास किया जा रहा है. एसडीओ ने बताया कि एक टीवी चैनल पर प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित कर दिल्ली भेजी गयी है. टीम के साथ युवती के परिजन भी गये हैं. एक-दो दिन में शव को यहां ले आया जायेगा. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि हेरहंज प्रखंड की एक महिला सोनिया कुमारी मानव तस्करी में शामिल है. वह गांव की लड़कियों को बहला-फुसला कर लोहरदगा के एक व्यक्ति के पास ले जाती है. उस व्यक्ति का दिल्ली में प्लेसमेंट का धंधा है और वह लड़कियों को वहां काम पर लगाता है. डॉ अग्रहरि ने बताया कि सोनिया कुमारी ने हेरंहज प्रखंड के मासिलौंग गांव की तीन नाबालिगों को दिल्ली भेजा है. पुलिस ने उनका पता लगा लिया है. उन लड़कियों को भी लातेहार लाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मानव तस्करी रोकने के लिए तत्पर है. इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola