60-40 की अनुपात में प्रवेश करेंगे ट्रक

तेतरियाखाड़ कोलियरीलातेहार. तेतरियाखाड़ कोलियरी में संचालित ट्रकों को 60:40 के अनुपात में प्रवेश की पूर्वानुमति को उपायुक्त ने हरी झंडी दे दी है. ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा की उपायुक्त के साथ चार जुलाई को हुई बैठक में थाना प्रभारी बालूमाथ द्वारा पूर्व की बहाल की गयी व्यवस्था को स्वीकृत की […]
तेतरियाखाड़ कोलियरीलातेहार. तेतरियाखाड़ कोलियरी में संचालित ट्रकों को 60:40 के अनुपात में प्रवेश की पूर्वानुमति को उपायुक्त ने हरी झंडी दे दी है. ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा की उपायुक्त के साथ चार जुलाई को हुई बैठक में थाना प्रभारी बालूमाथ द्वारा पूर्व की बहाल की गयी व्यवस्था को स्वीकृत की गयी है. उपायुक्त के आदेश के बाद कोलियरी में प्रति एक सौ ट्रक में 60 ट्रक लातेहार जिला तथा 40 ट्रक जिले के बाहर को प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. उपायुक्त ने तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी को उक्त आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है. कोल विस्थापित संघर्ष समिति द्वारा नियमित 20 ट्रक की जगह पर अब 30 ट्रक प्रवेश किये जाने के सवाल पर अध्यक्ष श्री सिन्हा ने उपायुक्त से ऐसे ट्रकों की जांच करने की अपील की है, जो विस्थापन के नाम पर प्रवेश करते हैं. बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




