दूसरे दिन 100 से अधिक आवेदन आये

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय वृद्धा पेंशन शिविर के दूसरे दिन 100 से अधिक जरूरतमंदों ने वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए आवेदन जमा किये. कई बार शिविर में आवेदन जमा करने के बाद भी पेंशन की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण वैसे लोगों में निराशा थी. ऐसे कई लोगों ने […]
बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय वृद्धा पेंशन शिविर के दूसरे दिन 100 से अधिक जरूरतमंदों ने वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए आवेदन जमा किये. कई बार शिविर में आवेदन जमा करने के बाद भी पेंशन की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण वैसे लोगों में निराशा थी. ऐसे कई लोगों ने कहा कि नया आवेदन जमा करने के बाद भी उन लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है. शिविर में कई लाभुकों ने पेंशन विलंब से मिलने, प्रज्ञा केंद्र द्वारा पेंशन नहीं दिये जाने व कई शिकायत शिविर में दर्ज करायी. अंचल निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन व लाभुकों से प्राप्त शिकायत जिला मुख्यालय भेज कर निष्पादन कराया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में सीआइ राजकुमार, राजस्व कर्मचारी नरेंद्र नाथ पांडेय, चार्ल्स गिद्ध, बासुदेव मेहता, प्रेम एक्का, रवींद्र उरांव का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




