जनता के भरोसे पर खरा उतरी पुलिस : थानेदार

चंदवा. थानेदार रतन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जनता के भरोसे पर खरा उतरी है. एसपी के मार्गदर्शन में हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा हो गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोयला व्यवसायी व उनके प्रतिनिधियों क ी ओर शक की सूई घूम रही थी. अब सब कुछ साफ हो गया है. […]
चंदवा. थानेदार रतन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जनता के भरोसे पर खरा उतरी है. एसपी के मार्गदर्शन में हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा हो गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोयला व्यवसायी व उनके प्रतिनिधियों क ी ओर शक की सूई घूम रही थी. अब सब कुछ साफ हो गया है. जो टास्क मिला था पूरा हो गया. नीरज पर पहले से दर्ज हैं चार मामले चंदवा. प्रहलाद प्रसाद हत्याकांड में शामिल शूटर नीरज दुबे पर पलामू प्रमंडल के विभिन्न थानों में चार मामले पूर्व से ही दर्ज हैं. इनमें चैनपुर थाना कांड संख्या 88/12 दिनांक 19 मई 2012 की धारा 364/34 भादवि, मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 28/13 दिनांक एक जून 2013 की धारा 302, 201, 120 बी, 34 भादवि, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 60/14 दिनांक पांच मई 2014 की धारा 452, 307, 34 भादवि व 27 आर्म्स एक्ट तथा डालटेनगंज सदर थाना कांड संख्या 180/14 दिनांक 10 मई 2014 की धारा 25(1-बी)ए भादवि व 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावे नीरज चंदवा थाना कांड संख्या 118/15 दिनांक छह जुलाई 2015 की धारा 25(1-बी)ए भादवि व 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक अभियुक्त है. उसे चंदवा थाना कांड संख्या 108/15 दिनांक 15 जून 2015 की धारा 302, 120बी, 34 भादवि व 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस रिमांड पर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




