अक्तूबर से शुरू होगा किसान सशक्तीकरण अभियान

Updated at : 06 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
अक्तूबर से शुरू होगा किसान सशक्तीकरण अभियान

लातेहार. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान में लातेहार स्थित सेवा केंद्र में किसान सशक्तीकरण अभियान को लेकर बैठक की गयी. मौके पर गुमला सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके शांति बहन ने कहा कि संस्थान के ग्राम विकास प्रयाग द्वारा अखिल भारतीय किसान सशक्तीकरण अभियान पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है. इस […]

विज्ञापन

लातेहार. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान में लातेहार स्थित सेवा केंद्र में किसान सशक्तीकरण अभियान को लेकर बैठक की गयी. मौके पर गुमला सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके शांति बहन ने कहा कि संस्थान के ग्राम विकास प्रयाग द्वारा अखिल भारतीय किसान सशक्तीकरण अभियान पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना एवं उनका मनोबल ऊंचा उठाना है. गांव-गांव में सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके, ऐसी रूपरेखा तय की गयी है. लातेहार जिला में इस अभियान का प्रारंभ अक्तूबर में किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अध्यात्म एवं राजयोग को अपने अंदर उतार कर ग्रामीण अपने जीवन को चरित्रवान एवं सुसंस्कृत कर सकते हैं . शाश्वत योगिक खेती की विधि अपना कर अच्छी फसल पैदा कर सकते हैं. मौके पर बीके अधिवक्ता राजमणी प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता, शंभु प्रसाद, सुशील प्रसाद, विनोद कुमार, अवधेश ठाकुर, निरंजन कुमार, चंद्रेश, अनिल, बिंदु, कविता, रजनी, गंगोत्री आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola