सभी प्रखंड-पंचायत में चलेगा सदस्यता अभियान : अमित

Updated at : 05 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सभी प्रखंड-पंचायत में चलेगा सदस्यता अभियान : अमित

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चालातेहार. जिला भाजपा की बैठक अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में माको डाकबंगला में आयोजित की गयी. इसमें जिले में चलाये जा रहे जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि नये सदस्यों का सत्यापन किया जाना है और जिस प्रखंड एवं […]

विज्ञापन

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चालातेहार. जिला भाजपा की बैठक अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में माको डाकबंगला में आयोजित की गयी. इसमें जिले में चलाये जा रहे जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि नये सदस्यों का सत्यापन किया जाना है और जिस प्रखंड एवं पंचायत में जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान नहीं चलाया जा सका है, उन स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. संचालन करते हुए जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी बन गयी है. लातेहार जिला में भाजपा पहले से और अधिक सशक्त हुई है. उन्होंने वैसे लोगों को सदस्य बनाने की अपील की, जो संगठन के लिए तन-मन-धन से कार्य करें. श्री दुबे ने कहा कि सदस्यता किसी पर थोपी नहीं जा सकती है. मौके पर देवमोहन सिंह, जिप सदस्य रामदेव सिंह, रघुपाल सिंह, विश्वनाथ राय, आनंद सिंह, विजय गुप्ता, उदय सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola