रोजगार सेवक बरखास्त

Published at :02 Oct 2013 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सेवक बरखास्त

गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत रूद पंचायत के रोजगार सेवक सीताराम उरांव को लातेहार उपायुक्त ने बरखास्त कर दिया है. पंचायत के पंचायत सेवक बजरंगी प्रसाद के विरुद्ध उपायुक्त ने प्रपत्र क गठित करने का निर्देश बीडीओ को देते हुए एसडीओ महुआडांड़ को शिकायत दर्ज करने को कहा गया है. इस संबंध में बीडीओ अजय […]

विज्ञापन

गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत रूद पंचायत के रोजगार सेवक सीताराम उरांव को लातेहार उपायुक्त ने बरखास्त कर दिया है. पंचायत के पंचायत सेवक बजरंगी प्रसाद के विरुद्ध उपायुक्त ने प्रपत्र गठित करने का निर्देश बीडीओ को देते हुए एसडीओ महुआडांड़ को शिकायत दर्ज करने को कहा गया है.

इस संबंध में बीडीओ अजय सिंह बड़ाइक ने बताया कि गत दिनों रूद पंचायत में फर्जी जॉब कार्ड के माध्यम से पैसे की निकासी का मामला प्रकाश में आया था. इसके आलोक में रोजगार सेवक को बरखास्त किया गया. उपायुक्त ने रोजगार सेवक पंचायत सेवक पर एकएक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. उपायुक्त ने पंचायत के मुखिया सुखदेव उरांव के विरुद्ध जांच करने का भी निर्देश दिया है.

बधाई दी : लातेहार

सुबोध कुमार सिन्हा के पुन: पलामू जिला अधिवक्ता संघ का महासचिव निर्वाचित होने पर लातेहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अरविंद प्रसाद गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है. कहा है कि श्री सिन्हा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola