ट्रांसफारमर से क्वायल की चोरी, छाया अंधेरा

Published at :02 Oct 2013 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफारमर से क्वायल की चोरी, छाया अंधेरा

चंदवा : बोदा पंचायत के अखरा टोली (गरदाग) में लगे 16 केवीए के ट्रांसफारमर की सोमवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने ऑयल व क्वायल निकाल कर ट्रांसफारमर की बॉडी को पास के धान खेत में फेंक दिया. इसके बाद से गांव में अंधेरा छाया है. ग्रामीण रथवा गंझू, राजू उरांव, नरेश उरांव, चैतु […]

विज्ञापन

चंदवा : बोदा पंचायत के अखरा टोली (गरदाग) में लगे 16 केवीए के ट्रांसफारमर की सोमवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने ऑयल क्वायल निकाल कर ट्रांसफारमर की बॉडी को पास के धान खेत में फेंक दिया.

इसके बाद से गांव में अंधेरा छाया है. ग्रामीण रथवा गंझू, राजू उरांव, नरेश उरांव, चैतु उरांव, लखन लोहरा, धर्मदेव उरांव विनोद कुमार ने बताया कि रात में फॉल्ट के कारण टोले में बिजली की आपूर्ति बाधित थी.

इसी का लाभ चोरों ने उठाया. भाकपा बोदा पंचायत सचिव सह उप मुखिया रंथु गंझू जिला सचिव प्रमोद साहू ने विद्युत कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार से तत्काल नया ट्रांसफारमर लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola