11 घंटा ठप रहा वाहनों का परिचालन

चंदवा : रांची–मेदिनीनगर मार्ग (एनएच-75) पर चंदवा के सासंग गांव के समीप पुलिया के पास रविवार की रात करीब 9.30 बजे स्क्रैप लदा ट्रक (एचआर38 के/7774) असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद इस पथ पर बड़े वाहनों का परिचालन ठप हो गया. करीब 11 घंटे बाद पुलिस–प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक […]
चंदवा : रांची–मेदिनीनगर मार्ग (एनएच-75) पर चंदवा के सासंग गांव के समीप पुलिया के पास रविवार की रात करीब 9.30 बजे स्क्रैप लदा ट्रक (एचआर38 के/7774) असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के बाद इस पथ पर बड़े वाहनों का परिचालन ठप हो गया. करीब 11 घंटे बाद पुलिस–प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने के बाद सोमवार सुबह 8:30 बजे से बड़े वाहनों का परिचालन आरंभ हो पाया. हालांकि इस दौरान छोटे वाहन चलते रहे.
ट्रक मेदिनीनगर जा रहा था. दुर्घटना में चालक व खलासी सलामत रहे. दुर्घटना के कारण सोमवार को मेदिनीनगर में आयोजित कांग्रेस प्रमंडलीय सम्मेलन में भाग लेने जा रहे काफिले को भी रुकना पड़ा. वहीं यात्री बस चंदवा के इंदिरा चौक से बालूमाथ–हेरहंज–पांकी होते हुए मेदिनीनगर व गढ़वा के लिए रवाना हुई.
ज्ञात हो कि उक्त पुलिया पर सदैव हादसा होता रहता है. परिचालन सामान्य होने के बाद झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह मेदिनीनगर के लिए रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




