अब मिलेगी निर्बाध बिजली

Published at :30 Sep 2013 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
अब मिलेगी निर्बाध बिजली

– सुनीलकुमार – 132/33 केवीए ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन आज लातेहार : लातेहार शहरी क्षेत्र के करकट ग्राम में निर्मित 132/33 केवीए पावर ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन 30 सितंबर को राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा. इसे लेकर लातेहार जिला वासियों में हर्ष है. मालूम हो कि उक्त ग्रिड का […]

विज्ञापन

– सुनीलकुमार –

132/33 केवीए ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन आज

लातेहार : लातेहार शहरी क्षेत्र के करकट ग्राम में निर्मित 132/33 केवीए पावर ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन 30 सितंबर को राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा. इसे लेकर लातेहार जिला वासियों में हर्ष है.

मालूम हो कि उक्त ग्रिड का निर्माण तीन वर्ष पहले 150 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था. ट्रांसमिशन लाइन का टावर नहीं लगने से ग्रिड शुरू नहीं हो पा रहा था.

फॉल्ट से मिलेगा छुटकारा : 132/33 केवीए ग्रिड को लोहरदगा ग्रिड से जोड़ने के लिए कुल 171 संचरण टावर लगाये गये हैं.

इसके चालू होने से अब चंदवालातेहार के बीच खंभों के सहारे बिजली आने वाले लाइन की आवश्यकता नहीं रह जायेगी. लातेहार में जो अक्सर फॉल्ट होता था, उसका सदा के

लिए समाधान हो जायेगा. इस ग्रिड को सेवेन वे ग्रिड के रूप में चालू किया जायेगा. जिससे जिले के सातों प्रखंडों को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाइ की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola