छेड़छाड़ के आरोप में रेल कर्मी की पिटाई

बरवाडीह. रेलवे परिसर के आम बगीचा में हडि़या बेच रही लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में लोगों ने एक रेल कर्मचारी की जम कर पिटाई कर दी. बाद में आरोपी भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार उक्त रेल कर्मचारी ने पहले हडि़या खरीद कर पीया. इसके बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ करने […]
बरवाडीह. रेलवे परिसर के आम बगीचा में हडि़या बेच रही लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में लोगों ने एक रेल कर्मचारी की जम कर पिटाई कर दी. बाद में आरोपी भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार उक्त रेल कर्मचारी ने पहले हडि़या खरीद कर पीया. इसके बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा. लड़की ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग जमा हो गये. माजरा समझने के बाद लोगों ने छेड़छाड़ कर रहे रेल कर्मचारी की जम कर पिटाई की. मामले की सूचना संबंधित आरपीएफ पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




