सुरक्षा गार्ड के लिए भरती अभियान

लातेहार. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एसएससीआइ/एसआइएस द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा गार्ड के लिए बेरोजगार युवकों का चयन किया जा रहा है. भरती अभियान मंे बरवाडीह के 20, मनिका के 15, बालूमाथ के 21 युवकों का चयन किया गया है. भरती अधिकारी जयनाथ पासवान ने बताया कि चयनित युवकों को हाथों […]
लातेहार. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नयी दिल्ली एसएससीआइ/एसआइएस द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा गार्ड के लिए बेरोजगार युवकों का चयन किया जा रहा है. भरती अभियान मंे बरवाडीह के 20, मनिका के 15, बालूमाथ के 21 युवकों का चयन किया गया है. भरती अधिकारी जयनाथ पासवान ने बताया कि चयनित युवकों को हाथों हाथ बुलाया पत्र प्रदान किया जा रहा है. बेलचंपा, गढ़वा स्थित एसआइएस प्रशिक्षण संस्थान में उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. पांच जून को गारू, छह को महुआडांड़ एवं सात जून को लातेहार थाना क्षेत्र में भरती अभियान चलाया जायेगा. श्री पासवान ने बताया कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति तथा दो पासपोर्ट आकार की तसवीर लेकर आना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




