महासंपर्क अभियान की तैयारी जोरो पर

Updated at : 21 Jun 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
महासंपर्क अभियान की तैयारी जोरो पर

बरवाडीह. प्रखंड भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान की तैयारी जोरों पर है. इसके लिए कमेटी गठित की गयी है. मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह द्वारा कमेटी में कृष्णा प्रसाद मंडल महामंत्री, अशफाक अहमद मुन्ना महामंत्री, नरेश प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष, मनोज सिंह चेरो व देवनाथ सिंह को चुना गया है. अभियान की सफलता के लिए बरवाडीह मंडल को […]

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान की तैयारी जोरों पर है. इसके लिए कमेटी गठित की गयी है. मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह द्वारा कमेटी में कृष्णा प्रसाद मंडल महामंत्री, अशफाक अहमद मुन्ना महामंत्री, नरेश प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष, मनोज सिंह चेरो व देवनाथ सिंह को चुना गया है. अभियान की सफलता के लिए बरवाडीह मंडल को तीन जोन में बांटा गया है. तीनों जोन की बैठक निर्धारित की गयी है. छिपादोहर जोन में कृष्णा प्रसाद के आवास पर छह जून, कुटमू में लक्ष्मी प्रसाद के आवास पर आठ जून जबकि बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में भी आठ जून को ही बैठक होगी. इसमें पंचायत, बूथ एवं प्रखंड के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. जिसमें महासंपर्क अभियान की समीक्षा की जायेगी. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनोपयोगी एवं लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने पर मंथन किया जायेगा. यह जानकारी मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह व प्रखंड संयोजक राकेश रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola