शव निकालने के लिए गोताखार बुलाने का अनुरोध

Updated at : 21 Jun 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
शव निकालने के लिए गोताखार बुलाने का अनुरोध

26 मई को घाघरी नदी में डूब गया था मंटू उरांवचंदवा. सासंग पंचायत के कीता गांव अंतर्गत घाघरी टोला निवासी मंटू उरांव (22) की मौत 26 मई को घाघरी नदी में डूबने से हो गयी थी. शव को आठ दिन भी नदी से नहीं निकाला जा सका है. परिजनों ने जिला पुलिस-प्रशासन से शव निकालने […]

विज्ञापन

26 मई को घाघरी नदी में डूब गया था मंटू उरांवचंदवा. सासंग पंचायत के कीता गांव अंतर्गत घाघरी टोला निवासी मंटू उरांव (22) की मौत 26 मई को घाघरी नदी में डूबने से हो गयी थी. शव को आठ दिन भी नदी से नहीं निकाला जा सका है. परिजनों ने जिला पुलिस-प्रशासन से शव निकालने के लिए गोताखोर बुलाने की मांग की थी. परिजनों के अनुरोध पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सह चंदवा थानेदार हरि लाल चौहान ने 30 मई को उपायुक्त व एसपी को पत्र लिख कर गोताखोर बुलाने का अनुरोध किया है. उधर, ग्रामीण व परिजन भी शव की खोज में लगे हैं. गरीब के कब मदद मिली : ललसहायनदी में डूबे मंटू के पिता ललसहाय उरांव ने रोते हुए कहा कि गरीब के कब सरकार व प्रशासन से मदद मिली, पता नखे. हमर बेटा तो अब दुनिया में नइ रहलक. लाश मिलित तो सरना रीति से संस्कार कर संतोष करती. वहीं घटना के आठ दिन बाद भी गांव में किसी अधिकारी के नहीं पहंुचने पर लोगों में रोष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola