कुटकू वन क्षेत्र में बाघ के पद चिह्न मिले

Updated at : 21 Jun 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
कुटकू वन क्षेत्र में बाघ के पद चिह्न मिले

/र2बीएआर2पी बाघ का पद चिह्न दिखाते वनपाल व वनकर्मी, बरवाडीह. पलामू व्याघ्र परियोजना के कुटकू डैम (मंडल) में बाघ को चहलकदमी करते देखा गया है. इसके साथ ही वन विभाग की सक्रियता बढ़ गयी है. वनपाल राम स्वरूप राम के अनुसार 28 मई को कुटकू वन क्षेत्र के तुरेद जंगल के बुढीदोहर के पास बाघ […]

विज्ञापन

/र2बीएआर2पी बाघ का पद चिह्न दिखाते वनपाल व वनकर्मी, बरवाडीह. पलामू व्याघ्र परियोजना के कुटकू डैम (मंडल) में बाघ को चहलकदमी करते देखा गया है. इसके साथ ही वन विभाग की सक्रियता बढ़ गयी है. वनपाल राम स्वरूप राम के अनुसार 28 मई को कुटकू वन क्षेत्र के तुरेद जंगल के बुढीदोहर के पास बाघ का मल मिला था. वहीं 30 मई को तुरेेद जंगल के ढोभर पानी टंकी के समीप बाघ के पद चिह्न मिले थे. मंडल के थेथर ढोभा के पास भी 31 मई को बाघ का पद चिह्न मिला था, जिसे प्लास्टर ऑफ पेरिस की मदद से उठाया गया. इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है. वनपाल के अनुसार संग्रह किये गये पद चिह्न बाघ के ही हैं, हालांकि रिपोर्ट आने के बाद इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि हो पायेगी. मौके पर वनरक्षी कन्हाई मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola