लादू बाबू की अंत्येष्टि

चंदवा : जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सह लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी के पति कांग्रेस नेता प्रह्लाद प्रसाद का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. वह कोल डस्ट के खिलाफ आंदोलन में काफी सक्रिय थे. शव यात्र में हजारों लोग शामिल हुए. देवनद […]
चंदवा : जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सह लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी के पति कांग्रेस नेता प्रह्लाद प्रसाद का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. वह कोल डस्ट के खिलाफ आंदोलन में काफी सक्रिय थे. शव यात्र में हजारों लोग शामिल हुए. देवनद तट पर इकलौते पुत्र विकास ने पिता को मुखाग्नि दी.
प्राथमिकी दर्ज
लादू बाबू हत्याकांड में उनके पुत्र विकास के बयान पर सोमवार को चंदवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें दो अज्ञात अपराधी समेत कोल व्यवसायियों को अभियुक्त बनाया गया है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
सोमवार को दिन के करीब 11.25 बजे प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की हत्या की सूचना के बाद से शहर की सभी दुकानों के शटर स्वत: गिरने लगे थे. दोपहर बाद शहर में सन्नाटा छा गया था. पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. लोगों में शोक व तनाव व्याप्त था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




