कोयला व्यवसायी की मौत, दो घायल
Updated at : 14 Jun 2015 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : शहर के चेकनाका के पास सड़क दुर्घटना में करकट के कोयला व्यवसायी संजय प्रसाद (45) की मौत हो गयी. होटवाग के हरिशंकर यादव व लातेहार के नवल किशोर प्रसाद घायल हो गये. ये दानों भी कोयला व्यवसाय से जुड़े हैं और सिकनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्य व आपस में गहरे मित्र हैं. […]
विज्ञापन
लातेहार : शहर के चेकनाका के पास सड़क दुर्घटना में करकट के कोयला व्यवसायी संजय प्रसाद (45) की मौत हो गयी. होटवाग के हरिशंकर यादव व लातेहार के नवल किशोर प्रसाद घायल हो गये. ये दानों भी कोयला व्यवसाय से जुड़े हैं और सिकनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्य व आपस में गहरे मित्र हैं. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे.
माको मोड़ से लातेहार की ओर आ रहे थे. पीछे से एक बोलेरो ने धक्का मार दिया. बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गये. भागने की फिराक में तीनों को बोलेरो चालक तीनों को कुचलते हुआ आगे निकल गया. कुछ दूर जाने के बाद बोलेरो को खड़ा कर लातेहार सदर थाना में घुस गया.
घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. संजय प्रसाद की इलाज के क्रम में ही मौत हो गयी. नवल किशोर प्रसाद का दाहिना पैर और हरिशंकर यादव का एक पैर टूट गया है. दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. संजय प्रसाद का शव अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




