कारबाइन के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

चंदवा : लातेहार जिले के चंदवा स्थित लुकूइयां मोड़ (एनएच 75 पर स्थित) के पास से पुलिस ने उग्रवादी चंद्रिका नायक उर्फ ढेंचुआ को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कारबाइन और तीन गोलियां मिली हैं. चंद्रिका चंदवा के सोंस का रहनेवाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी टोरी–लोहरदगा रेल लाइन में […]
चंदवा : लातेहार जिले के चंदवा स्थित लुकूइयां मोड़ (एनएच 75 पर स्थित) के पास से पुलिस ने उग्रवादी चंद्रिका नायक उर्फ ढेंचुआ को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कारबाइन और तीन गोलियां मिली हैं. चंद्रिका चंदवा के सोंस का रहनेवाला है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी टोरी–लोहरदगा रेल लाइन में निर्माणाधीन रेल पुल पर हमला कर ठेकेदार से लेवी लेने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम रविवार रात लुकूइयां मोड़ के पास पहुंची. पुलिस ने तीन टीम बना कर उग्रवादी चंद्रिका नायक को गिरफ्तार कर लिया.
कई घटनाओं को अंजाम दिया है : उग्रवादी चंद्रिका नायक ने पुलिस को बताया कि वह कुड़ू, चंदवा और लातेहार थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. लोहरदगा जिले के निगनी गांव से आपराधिक गतिविधियों का संचालन करता था. उसने बताया कि वह पूर्व में झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा से जुड़ा था.
संगठन के सुप्रीमो लोहा सिंह के मारे जाने के बाद वह अलग हो गया. इन दिनों चार–पांच लोगों के साथ मिल कर लेवी वसूलने का धंधा करता था. उसने पुलिस को बताया कि कारबाइन निर्धारित स्थान तक पहुंचानी थी. इसी दौरान वह पुलिस के हाथों पकड़ा गया. उस पर चंदवा थाना में चार, खलारी में दो व लोहरदगा सदर थाना में एक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




