कौशल बढ़ाता है प्रशिक्षण

Published at :24 Sep 2013 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
कौशल बढ़ाता है प्रशिक्षण

लातेहार : राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर स्कूल का निरीक्षण कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाया. इससे पूर्व उन्हें नेतरहाट आवासीय विद्यालय मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने जवानों द्वारा किये गये परेड का निरीक्षण भी किया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

लातेहार : राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर स्कूल का निरीक्षण कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाया. इससे पूर्व उन्हें नेतरहाट आवासीय विद्यालय मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

उन्होंने जवानों द्वारा किये गये परेड का निरीक्षण भी किया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी श्री कुमार ने कहा कि जवानों के हौसले बुलंद हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जवानों में आत्म विश्वास आता है.

वे हर मुश्किल का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहते हैं. डीजीपी ने बेस्ट फायरिंग के लिए नीरज कुमार एवं परेड कमांडर मो रिजवान, अरविंद सिंह अजय गोप समेत 12 जवानों को पुरस्कृत किया. उन्होंने प्रशिक्षण दस्ता को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये नकद दिया.

मौके पर आइजी उमेश सिंह, सुमन गुप्ता, एसपी रवि शंकर, लातेहार एसपी डॉ माइकल राज एस, महुआडांड़ डीएसपी राजकुमार मेहता, थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह, केंद्रीय आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामनरेश सिंह, मुखिया सुधीर वृजिया अजय प्रसाद उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद डीजीपी रांची के लिए प्रस्थान कर गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola