चंदवा : अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट में लगी आग

Updated at : 02 Jun 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
चंदवा : अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट में लगी आग

चंदवा (लातेहार) : बाना (चकला) स्थित निर्माणाधीन अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट परिसर में सोमवार की सुबह फिर आग लग गयी. यह घटना परिसर के सदाबर स्थित फेज वन के स्विच यार्ड एरिया के स्टोर में घटी. आगजनी में लोहा चोरों का हाथ बताया जा रहा है. सुरक्षाकर्मियों ने दिन के 10 बजे आग लगने […]

विज्ञापन
चंदवा (लातेहार) : बाना (चकला) स्थित निर्माणाधीन अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट परिसर में सोमवार की सुबह फिर आग लग गयी. यह घटना परिसर के सदाबर स्थित फेज वन के स्विच यार्ड एरिया के स्टोर में घटी. आगजनी में लोहा चोरों का हाथ बताया जा रहा है. सुरक्षाकर्मियों ने दिन के 10 बजे आग लगने की सूचना प्रोजेक्ट हेड अमरेंद्र कुमार को दी. कंपनी के एक दमकल को आग बुझाने में लगाया गया. दिन के 12 बजे लातेहार से दूसरा दमकल पहुंचा.
तब तक काफी क्षति हो चुकी थी. तेज हवा के कारण आग की लपटें तेज थीं. देर शाम तक आग बुझ नहीं पायी थी. मालूम हो कि 22 मई की रात भी लोहा चोरों ने सीएचपी एरिया में आग लगा दी थी. 11 दिन के अंदर दूसरी बार आग लगी है.
लोहा चोरों ने आग लगायी : प्रोजेक्ट हेड अमरेंद्र कुमार ने बताया : आगजनी में लोहा चोर गिरोह का हाथ है. इसकी प्राथमिकी भी चंदवा थाना में दर्ज करा दी गयी है. इस गिरोह में सैकड़ों लोग है. सैप के जवानों के साथ भी उलझ जाते हैं. आगजनी से प्लांट को अब तक करीब एक अरब रुपये का नुकसान हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola