एंटी लैंड माइन वाहन पलटा

महुआडांड़ (लातेहार) : लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरूंद घाटी में एंटी लैंड माइन वाहन पलट गया. घटना में नौ जवान घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे की है. जगुआर एजी 26 बटालियन के पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन उरांव ने बताया कि लातेहार एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर जवान महुआडांड़ थाना […]
महुआडांड़ (लातेहार) : लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरूंद घाटी में एंटी लैंड माइन वाहन पलट गया. घटना में नौ जवान घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे की है. जगुआर एजी 26 बटालियन के पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन उरांव ने बताया कि लातेहार एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर जवान महुआडांड़ थाना जा रहे थे. घायल जवान जगुआर एसटीएफ धुर्वा (रांची) एडी 26 बटालियन के हैं. इनमें छह को रिम्स रेफर किया गया है.
घायल जवान : कृष्ण कुमार (नंबर 2103), शेखर देवगम (नंबर 1004), सागर महथा (नंबर 2102), जुमू राम (नंबर 1005), धीरेन किस्कू (नंबर 1010) व चालक रवींद्र सिंह (1639). विश्वनाथ (1366), प्रयाग (2328) व राजेंद्र (654) को मामूली चोटें आयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




