शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का भौतिक सत्यापन शुरू

बरवाडीह. प्रखंड के सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का भौतिक सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया गया है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर लातेहार उपायुक्त ने सीओ राकेश सहाय को इसकी जिम्मेवारी सौंपी है. सीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को नोटिस भेज कर शस्त्रों का सत्यापन व नवीकरण हेतु सूचित किया गया है. […]
बरवाडीह. प्रखंड के सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का भौतिक सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया गया है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर लातेहार उपायुक्त ने सीओ राकेश सहाय को इसकी जिम्मेवारी सौंपी है. सीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को नोटिस भेज कर शस्त्रों का सत्यापन व नवीकरण हेतु सूचित किया गया है. सभी शस्त्र धारियों का नेशनल डाटा बेस तैयार कर गृह मंत्रालय को सूचना देनी है. नेशनल डाटा बेस में निर्धारित प्रपत्र में शस्त्र धारियों को यूआइएन नंबर समेत पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




