रेंजर की गिरफ्तारी का वारंट जारी

लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता की अदालत ने वन व्यापार प्रमंडल लातेहार में कार्यरत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कृष्ण चंद्र बोयपाये की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट जारी किया है. मालूम हो कि जीआर 581/12 मामले में श्री बोयपोय पर सरकारी राशि का गबन समेत वित्तीय अनियमितता की शिकायत वन प्रमंडल पदाधिकारी […]
लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता की अदालत ने वन व्यापार प्रमंडल लातेहार में कार्यरत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कृष्ण चंद्र बोयपाये की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट जारी किया है.
मालूम हो कि जीआर 581/12 मामले में श्री बोयपोय पर सरकारी राशि का गबन समेत वित्तीय अनियमितता की शिकायत वन प्रमंडल पदाधिकारी नागेंद्र बैठा ने की थी. जिनके आवेदन पर लातेहार सदर थाना कांड संख्या 125/12 दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक श्री बोयपोय पिछले कई महीनों से फरार हैं तथा अपने कार्यालय में भी नहीं आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




