अवैध पत्थर उत्खनन जारी

Updated at : 28 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध पत्थर उत्खनन जारी

बरवाडीह :प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पत्थर उत्खनन कार्य जोर शोर से जारी है. वन विभाग व खनन विभाग इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहे है. जानकारी के अनुसार प्रख्ंाड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पत्थर उत्खनन कार्य पूरे जोर शोर से किया जा रहा है. प्रखंड के कोयल […]

विज्ञापन

बरवाडीह :प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पत्थर उत्खनन कार्य जोर शोर से जारी है. वन विभाग व खनन विभाग इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहे है. जानकारी के अनुसार प्रख्ंाड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पत्थर उत्खनन कार्य पूरे जोर शोर से किया जा रहा है. प्रखंड के कोयल नदी तट से सबसे अधिक पत्थर उत्खनन कार्य किया जा रहा है.

कोयल नदी के दोनों ओर विशाल मात्रा में पत्थर देखने को मिलता था, लेकिन प्रख्ंाड में जोर शोर से हो रहे पत्थर उत्खनन कार्य से कोयल नदी से पत्थर दिनों दिन खत्म होने के कगार पर है. विशाल भूखंड में फैला कोयल नदी में कभी भी पत्थर उत्खनन कर जमा किया हुआ देखा जा सकता है. पत्थर माफिया द्वारा दैनिक मजदूरों के सहारे पत्थर तुड़ाई कर संग्रह कर रखा जाता है.

वर्तमान समय में बरसात से पूर्व पत्थर तुड़ाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है ताकि बरसात से पूर्व पत्थर तुड़ाई कर अत्यधिक मात्रा में संग्रह कर उसे छर्री बनाने या बोल्डर बनाने के काम में लाया जा सकें. वन विभाग के सुरक्षित वन क्षेत्र हो या फिर इससे बाहर क्षेत्रों में उत्खनन किये जा रहे पत्थर सरकारी कार्यों में धड़ल्ले से प्रयुक्त हो रहे है. प्रख्ंाड मंे हो रहे पथ निर्माण, पुल पुलिया निर्माण समेत अन्य सरकारी योजनाओं में अवैध पत्थर प्रयुक्त हो रहा है.पत्थर माफिया द्वारा इसे अवैध क्रशर में भी प्रयुक्त किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola