एक वर्ष से रिक्त है जेइ व एई का पद

बरवाडीह. प्रखंड में एक वर्ष से अधिक समय से विद्युत विभाग में सहायक अभियंता व कनीय अभियंता का पद रिक्त है. दोनों पद रिक्त रहने से विभाग द्वारा वरीय लाइन मैन को कनीय अभियंता की जिम्मेवारी देकर किसी तरह कार्य संचालित कराया जा रहा है. वहीं उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी परेशानी दूर करने के लिए […]
बरवाडीह. प्रखंड में एक वर्ष से अधिक समय से विद्युत विभाग में सहायक अभियंता व कनीय अभियंता का पद रिक्त है. दोनों पद रिक्त रहने से विभाग द्वारा वरीय लाइन मैन को कनीय अभियंता की जिम्मेवारी देकर किसी तरह कार्य संचालित कराया जा रहा है. वहीं उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी परेशानी दूर करने के लिए लातेहार का चक्कर लगाना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि छोट-मोटे फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए भी लातेहार के वरीय अधिकारियों के आदेश की बाट जोहनी पड़ रही है. जेइ व एइ का पद रिक्त रहने से विभाग के कई काम लंबित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




