ओके ...लू लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

Updated at : 27 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ...लू लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

बरवाडीह. मंडल पुलिस पिकेट में पदस्थापित सीआरपीएफ 112 डी कंपनी के जवान भूफ सिंह की लू लगने से मौत हो गयी. वह राजस्थान का रहनेवाला था. 25 मई को माओवादी बंद के दौरान कंपनी कमांडर निशांत सूद के नेतृत्व में माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान में शामिल था. इसी दौरान उसे लू […]

विज्ञापन

बरवाडीह. मंडल पुलिस पिकेट में पदस्थापित सीआरपीएफ 112 डी कंपनी के जवान भूफ सिंह की लू लगने से मौत हो गयी. वह राजस्थान का रहनेवाला था. 25 मई को माओवादी बंद के दौरान कंपनी कमांडर निशांत सूद के नेतृत्व में माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान में शामिल था. इसी दौरान उसे लू लग गया. बरवाडीह सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गयी. शव पैतृक गांव राजस्थान भेज दिया गया है. जवान की मौत पर पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने शोक प्रकट किया है.एक सप्ताह में चार की मौत : प्रखंड में लू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. सीआरपीएफ जवान की मौत से पूर्व कुचिला ग्राम में दो लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं ढूढाकुसूम ग्राम में एक मजदूर की मौत लू लगने से हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola