3...बंद से फीका रहा साप्ताहिक हाट

Updated at : 26 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
3...बंद से फीका रहा साप्ताहिक हाट

26 लेट 2- मुख्य पथ पर लोगों की आवाजाही कम रही.लातेहार. शहर में लगनेवाला मंगलवारीय साप्ताहिक हाट माओवादी बंद के कारण प्रभावित रहा. मंगलवार को माओवादियों के बंद का दूसरा दिन था. हाट मंे काफी कम ग्रामीण दिखायी पड़े. वाहनों के नहीं चलने के कारण ग्रामीण बाजार नहीं पहुंच पाये. एक तो प्रचंड गरमी व […]

विज्ञापन

26 लेट 2- मुख्य पथ पर लोगों की आवाजाही कम रही.लातेहार. शहर में लगनेवाला मंगलवारीय साप्ताहिक हाट माओवादी बंद के कारण प्रभावित रहा. मंगलवार को माओवादियों के बंद का दूसरा दिन था. हाट मंे काफी कम ग्रामीण दिखायी पड़े. वाहनों के नहीं चलने के कारण ग्रामीण बाजार नहीं पहुंच पाये. एक तो प्रचंड गरमी व दूसरी माओवादी बंद से बाजार की रौनक फीकी रही. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों से टेंपो का परिचालन होने के कारण जिला मुख्यालय से सटे गांवों के लोग हाट में पहुंचे. सब्जी विक्रेताओं के कम पहंुचने के कारण सब्जी की कीमत में वृद्धि देखी गयी. इधर, बंद के कारण एनएच-75 पर मालवाहक एवं यात्री बसों का परिचालन नहीं हुआ. कुछेक बराती एवं छोटे वाहन ही चलते देखे गये. समाहरणालय, कचहरी परिसर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अन्य सरकारी विभागों में लोगों की आवाजाही कम देखी गयी. बस स्टैंडों पर वीरानी छायी रही. जुबली चौक, बाइपास, पुराना बस स्टैंड एवं माको मोड़ स्थित छोटे वाहनों के पड़ाव में भी सन्नाटा पसरा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola