न्याय की गुहार लगायी

लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित बनवारी साहू कॉलेज के लिए सात एकड़ भूमि व आधारभूत संरचना के लिए लाखों रुपये दान देनेवाले बनवारी साहू (अब स्वर्गीय) की पुत्रवधू अंजू गुप्ता ने न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि कॉलेज प्रबंधन समिति में दान दाता सदस्य के रूप में उनके पति कृ ष्णा प्रसाद शामिल […]
लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित बनवारी साहू कॉलेज के लिए सात एकड़ भूमि व आधारभूत संरचना के लिए लाखों रुपये दान देनेवाले बनवारी साहू (अब स्वर्गीय) की पुत्रवधू अंजू गुप्ता ने न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि कॉलेज प्रबंधन समिति में दान दाता सदस्य के रूप में उनके पति कृ ष्णा प्रसाद शामिल हैं.
गत शनिवार को कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन चहारदीवारी की गुणवत्ता पर श्री प्रसाद ने काम करनेवाली एजेंसी से पूछताछ की तथा बगैर शासी निकाय से पारित हुए काम नहीं कराने की अपील की, तो महाविद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार की शिकायत पर उनके घर पुलिस भेज दी गयी. अंजू गुप्ता ने कहा है कि उनके बीमार पति पर षडयंत्र के तहत मुकदमा लाद दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




