लातेहार के सीआरपीएफ जवान की हालत गंभीर

Updated at : 26 May 2015 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार के सीआरपीएफ जवान की हालत गंभीर

बरवाडीह (लातेहार) :मंडल पुलिस पिकेट के सीआरपीएफ जवान खूफ सिंह की हालत लू लगने से गंभीर है. उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 112 डी कंपनी द्वारा माओवादी बंद को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. अभियान में जवान खूफ सिंह भी शामिल था. इसी दौरान वह लू की […]

विज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार) :मंडल पुलिस पिकेट के सीआरपीएफ जवान खूफ सिंह की हालत लू लगने से गंभीर है. उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 112 डी कंपनी द्वारा माओवादी बंद को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था.

अभियान में जवान खूफ सिंह भी शामिल था. इसी दौरान वह लू की चपेट में आ गया. आनन-फानन में उसे बरवाडीह सामुदायिक अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एंबुलेंस से चियांकी सीआरपीएफ मुख्यालय भेजा गया. उसे हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola