ओके...लू से जवान की हालत गंभीर, रांची भेजा गया

बरवाडीह. मंडल पुलिस पिकेट के सीआरपीएफ जवान खूफ सिंह की हालत लू लगने से गंभीर है. उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 112 डी कंपनी द्वारा माओवादी बंद को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. अभियान में जवान खूफ सिंह भी शामिल था. इसी दौरान वह लू की चपेट […]
बरवाडीह. मंडल पुलिस पिकेट के सीआरपीएफ जवान खूफ सिंह की हालत लू लगने से गंभीर है. उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 112 डी कंपनी द्वारा माओवादी बंद को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. अभियान में जवान खूफ सिंह भी शामिल था. इसी दौरान वह लू की चपेट में आग गया. आनन-फानन में उसे बरवाडीह सामुदायिक अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एंबुलेंस से चियांकी सीआरपीएफ मुख्यालय भेजा गया. वहां से उसे हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




