हिंदी को बढ़ावा दें

Published at :15 Sep 2013 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी को बढ़ावा दें

लातेहार : हिंदी दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आराधना पटनायक उपस्थित थीं. विद्यालय के छात्रों द्वारा उपायुक्त का स्वागत किया गया. इसके पश्चात उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर हिंदी पखवारा का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा […]

विज्ञापन

लातेहार : हिंदी दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आराधना पटनायक उपस्थित थीं.

विद्यालय के छात्रों द्वारा उपायुक्त का स्वागत किया गया. इसके पश्चात उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर हिंदी पखवारा का उदघाटन किया.

उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और सरकारी कार्यालयों में इस भाषा का प्रयोग आवश्यक है. उन्होंने छात्रों से हिंदी को बढ़ावा देने की अपील की. विद्यालय के प्राचार्य जीके मिश्र ने स्वागत भाषण में एक पखवारे तक चलनेवाले इस कार्यक्रम के विभिन्न चरणों से अवगत कराया.

वरीय शिक्षक पीके सिन्हा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उदघाटन सत्र के बाद छात्रों द्वारा हिंदी विषय की महत्ता पर हिंदी हमारी भाषा है, जनजन की अभिलाषा है गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया.

कक्षा नवम, दशम एवं इंटर के छात्रों द्वारा काव्य पाठ किया गया. हिंदी भाषा पर आधारित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं. पखवारे के तहत रचना लेखन, हिंदी विषय पर आधारित पेंटिंग का आयोजन किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन हिंदी पखवारा प्रभारी शिक्षिका सीमा कुमारी जायसवाल ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola