सड़क किनारे से सब्जी दुकानों को हटाया

लातेहार : एनएच-75 पर स्थित बालिका मध्य विद्यालय के सामने लगनेवाले सब्जी बाजार को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने हटा दिया. जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों को सब्जी मार्केट में लगाने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी अबु इमरान ने दिया था. उक्त आदेश के बाद पुलिस ने सड़क के किनारे सब्जी दुकान […]
लातेहार : एनएच-75 पर स्थित बालिका मध्य विद्यालय के सामने लगनेवाले सब्जी बाजार को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने हटा दिया. जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों को सब्जी मार्केट में लगाने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी अबु इमरान ने दिया था.
उक्त आदेश के बाद पुलिस ने सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगानेवालों को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था. शहरवासियों ने सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वालों को बाजारटांड़ स्थित मंगलकरीय बाजार प्रांगण में बनाये गये शेड में नियमित दुकान लगाने का आदेश देने की मांग डीसी से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




