हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 11 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

एक अपराधी भागने में सफल रहा दो पिस्टल व नौ कारतूस बरामद प्रतिनिधि, हेरहंज एसपी अजय लिंडा को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बालूमाथ-हेरहंज-पांकी पथ स्थित इनातू व इचाक के बीच हथियार के साथ सोमवार की सुबह ऋषिकेश पांडेय (नौडिहा, पलामू) को पकड़ा. जबकि उसका सहयोगी मंटू शर्मा (नौडिहा, पलामू) भागने में सफल […]

विज्ञापन

एक अपराधी भागने में सफल रहा दो पिस्टल व नौ कारतूस बरामद प्रतिनिधि, हेरहंज एसपी अजय लिंडा को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बालूमाथ-हेरहंज-पांकी पथ स्थित इनातू व इचाक के बीच हथियार के साथ सोमवार की सुबह ऋषिकेश पांडेय (नौडिहा, पलामू) को पकड़ा. जबकि उसका सहयोगी मंटू शर्मा (नौडिहा, पलामू) भागने में सफल रहा.

तलाशी में ऋषिकेश के पास से 7.65 बोर का एक पिस्टल, दो मैगजीन व आठ जीवित कारतूस, 315 बोर का एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया. ऋषिकेश अपराध की नीयत से घुर्रे बस स्टैंड आया था. पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं, जिसे गोपनीय रखते हुए पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है. अभियान में थानेदार योगेंद्र पासवान, सअनि सनोज चौधरी, केके सिंह व जवान शामिल थे. इस संबंध में कांड संख्या 24/15 दिनांक 11 मई 2015 की धारा 120 बी भादवि व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के बाद ऋषिकेश को लातेहार जेल भेज दिया गया. मंटू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola