ट्रक ऑनरों की हड़ताल से बॉक्साइट परिवहन ठप

चंदवा : झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन (लोहरदगा-गुमला-लातेहार) के आहवान पर बेमियादी हड़ताल से गत पांच अप्रैल से ट्रक द्वारा बॉक्साइट परिवहन ठप है. 21 वें दिन शनिवार को भी लोहरदगा से टोरी अनलोडिंग स्टेशन तक एक भी ट्रक नहीं आये. नतीजतन 800 रैक लोडर-ट्रक अनलोडर भुखमरी के शिकार हो गये हैं. आंकड़ों […]
चंदवा : झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन (लोहरदगा-गुमला-लातेहार) के आहवान पर बेमियादी हड़ताल से गत पांच अप्रैल से ट्रक द्वारा बॉक्साइट परिवहन ठप है. 21 वें दिन शनिवार को भी लोहरदगा से टोरी अनलोडिंग स्टेशन तक एक भी ट्रक नहीं आये. नतीजतन 800 रैक लोडर-ट्रक अनलोडर भुखमरी के शिकार हो गये हैं. आंकड़ों के मुताबिक ढुलाई के कार्य में करीब 400 ट्रक नित्य टोरी आते थे
हड़ताल के कारण चंदवा बाजार का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया है. ज्ञात हो कि हिंडालको इस क्षेत्र में करीब 50 वर्ष से रोजगार का सृजन कर रहा है. हड़ताल से कांटा घर खामोश हैं. कर्मी कार्यालय में बैठे रहते हैं. मांगे नहीं मानी गयी, तो आंदोलन तेज होगा : एसोसिएशन एसोसिएशन के संजीव कुमार, जीवन विश्वकर्मा, संतोष प्रसाद समेत दर्जनों ट्रक मालिकों ने कहा कि हिंडालको प्रबंधन मांगे पूरी करे.
भाड़ा में संशोधन होगा, तभी वार्ता संभव है. प्रेस बयान में कहा गया है कि एसोसिएशन के संरक्षक सह रास सांसद धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आंदोलन की वृहत रूपरेखा तैयार की जा रही है. अंतिम चरण में आत्मदाह का निर्णय भी लिया जा सकता है. सर्वमान्य हल निकलेगा : इंचार्ज हिंडालको इंडस्ट्रीज लि. के टोरी अनलोडिंग इंचार्ज अभिषेक कुमार ने कहा कि सर्वमान्य हल निकलेगा. प्रबंधन के आदेश के पश्चात ही परिवहन चालू हो पायेगा. इस मामले को लेकर उच्च पदाधिकारी लगातार समीक्षा में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




