... गरमी बढ़ी, स्कूली बच्चे परेशान

Updated at : 23 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
... गरमी बढ़ी, स्कूली बच्चे परेशान

चंदवा/ बारियातू. जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में तीन बजे तक पढ़ाई कराने का निर्देश जारी किया गया है. अप्रैल माह के अंत में छोटे बच्चे-बच्चियों को पूरे दिन नौ बजे से तीन बजे तक विद्यालय में बिताना मुश्किल हो गया है. अभिभावक समेत बुद्धिजीवियों ने शिक्षा विभाग के इस […]

विज्ञापन

चंदवा/ बारियातू. जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में तीन बजे तक पढ़ाई कराने का निर्देश जारी किया गया है. अप्रैल माह के अंत में छोटे बच्चे-बच्चियों को पूरे दिन नौ बजे से तीन बजे तक विद्यालय में बिताना मुश्किल हो गया है. अभिभावक समेत बुद्धिजीवियों ने शिक्षा विभाग के इस रवैये से हतप्रभ है. बढ़ती गरमी के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने लगी है. अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता देखी जा रही है. बच्चे काफी परेशान है. कई स्कूली छात्र-छात्राएं लू के शिकार हैं. स्कूल से छुट्टी के बाद वापस घर आने में कड़ी धूप में पसीने से उनके कपड़े तर-बतर हो जा रहे हैं. वहीं अध्यापन करना मुश्किल हो गया है. गरमी को देखते हुए चंदवा, बालूमाथ, बारियातू, हेरहंज प्रखंड के अभिभावकों ने डीसी से विद्यालय को प्रात:कालीन करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola